Favicon Kya Hai Or Blog Mein Kaise Add Kare | Step By Step Guide

हेलो दोस्तो नमस्कार आप सभी का इस वेबसाइट पर स्वागत है। तो दोस्तो इस पोस्ट में में आपको बताऊंगा की favicon kya hai और blog में favicon को add कैसे करे। 

Favicon kya hai
Favicon kya hai or kaise banaye

दोस्तो अगर आप blogging करते है तो आपने favicon के बारे में सुना ही होगा । Favicon को अपने ब्लॉग में लगाने से आप अपने blog को professional की तरह बना सकते है और आपका blog अच्छा भी दिखने लगेगा। 

वैसे तो जब हम blogger पर कोई blog बनाते है तो उस पर blogger का default favicon नजर आता लेकिन अगर आप चाहो तो आप अपने हिसाब से design करके एक unique favicon अपने blog में add कर सकते हो। 

Blog में favicon लगाने से बहुत फायदे भी होते है। Favicon की वजह से आपका ब्लॉग अच्छा दिखता है और लोगो को आपके blog को ढूंढने में आसानी होती है। 

इस पोस्ट में आपको ये भी जानने को मिलेगा की favicon kaise banaye और favicon को blog में लगाने से क्या क्या फायदे होते है। तो आइए अब पहले जानते है की favicon क्या है। 

Favicon Kya Hai 

चलिए में अब आपको बताऊंगा की favicon होता क्या है। जब आप इंटरनेट पर कोई भी website को open करते है तो उस site के top पर कोने में जो website का नाम होता है उसके side में छोटा सा icon दिखता उसी को favicon कहा जाता है।

Favicon ब्लॉग को एक पहचान देने में मदद करता है और favicon की सहायता से लोगो को आपके ब्लॉग को ढूंढने में आसानी होती है।  तो अब आप समझ गए होगे की favicon क्या है। 

Favicon का मतलब होता है favorite+icon और favicon के pixels होते है वो 16×16 के होते है। हम जितने भी browsers को use करते है उन सभी में favicon काम करता है। जैसे internet explorer, google chrome, opera browser लेकिन जो favicon है वो browsers पर अलग अलग जगह पर show होता है। 

अगर हम अपने ब्लॉग में favicon को लगाते है तो उसे हमारे blog के look पर बहुत effect पड़ता है। Blog को अगर professional बनाना है तो आपको favicon को अपने ब्लॉग पर जरूर add करना होगा। Favicon को लगाने से आपका blog बढ़िया डिजाइन में बदल जाएगा और इसे ब्लॉग का look और भी शानदार दिखने लगता है। 

Favicon Lagane Ke Fayde Kya Hai 

तो दोस्तो अब बात करते है इसके फायदे की तो इसको blog में लगाने से बहुत फायदा होता है। इसके सभी फायदे नीचे points में लिखे हुए है। 

  • Blog में favicon लगाने का पहला फायदा ये है की इसे आपका blog design बहुत अच्छा दिखने लगेगा और आपका blog एक दम professional blog के look जैसा बन जायेगा।
  • अब दूसरे फायदे की बात करे तो इसे आपके ब्लॉग को rank होने में help मिलेगी और आपकी seo में भी थोड़ा impact पड़ता है और आपकी seo को सुधार करता है।
  • इसका एक बाडिया फायदा ये भी है की जब कोई आपके blog को अपने browser पर bookmark करता है तो वो आपके favicon को देखकर जब भी उसे आपकी site पर जाने का मन करेगा तो वो एक दम आसानी से जा सकेगा और उसे आपकी साइट ढूंढनी नही पड़ेगी।
  • Favicon से आपका blog unique बन जाता है और सभी दूसरे blogs से बहुत अलग नजर आता है। और आपका blog unique होने के कारण सभी लोगो को पहचानने में आसानी होजती है। 
  • Favicon होने से आपकी website पर लोगो का trust बना रहता है क्योंकि जब आपकी साइट पर icon add रहेगा तो उसे आपकी site बहुत ही professional की तरह दिखेगी जिसे लोग आपकी site को पढ़ना पसंद करेंगे। अब मान लीजिए जैसे किसी ने net पर कोई keyword search करके 3 या 4 websites खोल ली और उनमें से एक site पर favicon नहीं है तो वो उस site पर पढ़ना पसंद नही करेंगे बल्कि उस साइट पर करेंगे जिस पर favicon add हो।
  • जब browser पर कई सारे tabs open होजाते है तो जिस website पर जाना होता है उस पर उसके favicon को देखकर आराम से उस site पर जा सकते है क्योंकि ज्यादा tab खुलने पर sites के नाम दिख नही पाते लेकिन favicon दिख जाता है। तो ये एक बहुत ही बड़िया फायदा है favicon का। 

Favicon Kaise Banaye

 दोस्तो favicon बनाना एक दम आसान काम है और आप इसे favicon generator की सहायता है आसानी से अपने blog के लिए बना सकते है। आपको internet पर कई सारी favicon generator की sites मिल जायेगी जिसके जरिए आप भी अपने site के लिए एक शानदार favicon बना सकते है। 

दोस्तो आपको google पर लिखना है favicon generator और फिर आप किसी भी साइट पर जाकर बना सकते है लेकिन मैंने अपने साइट के लिए favicon.io से बनाया था तो आप भी इस website पर जाके बना सकते है। 

सबसे पहले आप favicon.io site को open करे।
Open होने के बाद आपको blog के लिए icon बनाने के लिए तीन option मिलेंगे। 


अगर आपको अपनी image का icon बनाना है तो इमेज वाले option पर click करे।

अगर आपको text का icon बनाना है जैसे मेरे website का icon में A लिखा हुआ है तो आप text वाले option को select करे।

और अगर आप चाहते है की आप की आपका icon सिर्फ emoji में नजर आए तो आप emoji के option को choose कर सकते है। 

ये आप पर depend करता है की आपको किस तरह का icon create करना है अपनी website के लिए लेकिन में तो यही कहूंगा की आप text वाला icon बना ले।

तो चलिए अगर आपको text icon बनाना है तो text पर click करे फिर आप text पर आपका जो word सही लगे उसे add करदे और फिर background में अपने icon के लिए colour को select karle और यह पर आपको जो भी रंग का icon चाहिए उसे choose करके फिर जब आपका icon ready होजाए तो उसे save करलें अपने फोन में या computer में। 

तो दोस्तो अब आपका favicon पूरा तैयार हो चुका है अब आपको बस अपने blog में add करना बाकी है जो में आपको पूरी details में step by step समझाऊंगा। तो चलिए दोस्तो अब आगे बढ़ते है। 

Apne Blogger Mein Favicon Kaise Add kare 

अब मैं आपको बताऊंगा की अपने ब्लॉगर में favicon add kaise kare 

  1. आपको अपने ब्लॉगर में जाना है और अपने गूगल account से sign in करके अपने blog को open करना है
  2. अब आपको blog की setting में जाना है, वहा पर आपको थोड़ा सा नीचे favicon लिखा हुआ दिखेगा उस पर click करे ।
  3. अब आपको ध्यान देना है की जो icon आपने अभी बनाया है वो 100 kb से कम होना चाइए और square image होनी चाइए। 
  4. फिर आपको choose file पर click करना है, जहा पर भी आपने icon को save करा हुआ है उसे open करना है।
  5. जब आपका icon open होजाये तो आपको save के button पर click करदेना है। और फिर थोड़ी देर में आपका जो icon होगा वो आपके blog पर जो blogspot का default icon है वो हटकर आपका new icon add होजाएगा। 

तो दोस्तो अब आपका नया favicon add हो चुका है और अब आपकी website का जो look है वो change हो गया है एक दम professional look तरह ही चुका है। 

Final Words

तो दोस्तो अब आप जान ही गए होंगे की favicon kya hai और ये भी जान गए होंगे की favicon kaise banaye। आपने अब अपने website पर favicon भी लगा लिया होगा और aapki site का पूरा look भी अच्छा दिखने लगा होगा। 

तो दोस्तो अगर आपको इस आर्टिकल से थोड़ी मदद मिली है तो आप इसे दूसरी को भी share करे ताकि वो भी जान सके favicon के बारे में । 

अगर आपको favicon kya hai से related कुछ भी जानकारी पूछनी है तो आप मुझे comment करके बता सकते है। मुझे उम्मीद है की आपको इस पोस्ट में जो भी जानकारी थी सारी मिल गई है अगर आपको ये पोस्ट से सहायता मिली है तो आप इस आर्टिकल को सभी लोगो के साथ share करना ना भूलिएगा क्योंकि इसे दूसरो को भी मदद मिल सकेगी। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने