Facebook Page Par like Kaise Badhaye - Hello Guys, आपका सब लोगो का All Detail Tech में स्वागत है। आज कल हर कोई अपना फेसबुक का पेज बना रहा है कोई तो अपना खुद का पेज बना रहा है तो कोई अपना बिजनेस को प्रमोट करने के लिए बना रहा है। तो अगर आपक भी खुद का एक फेसबुक पेज है पर उस पर ज्याद लाइक्स नही आ रहे है और आपका पेज ग्रो नहीं कर रहा है तो इस आर्टिकल में मैं आपको Facebook Page Like बढ़ाने के सबसे आसान और अच्छे तरीके के बारे में बताने जा रहा हु आप उन सभी तरीको को फॉलो करके अपने पेज को ग्रो कर सकते है और फॉलोअर्स भी बढ़ा सकते है।
Facebook Page Par Like Kaise Badhaye
वैसे तो ऐसे कई सारे वेबसाइट होते है जिनके जरिए बहुत ही जल्दी से लाइक्स बढ़ाया जा सकता है लेकिन वो तरीका एक दम गलत होता है उसे सिर्फ नुकसान ही होता है तो में आपको ऐसे कोई वेबसाइट या ऐप के बारे में नहीं बता रहा हु में आपको बस कुछ रियल टिप्स बता रहा हु। तो चलिए जानते है उन सभी टिप्स के बारे में।
अपने दोस्तो को Invite करे
आपको अपने पेज पर Invite करने का option मिलता है जिससे आप अपने फेसबुक के सारे दोस्तो को फ्री में invite कर सकते हो। तो अगर आपका पेज एक दम नया है तो आप सुरुवात में अपने पेज में लाइक्स पाने के लिए फेसबुक के सारे दोस्त जितने भी है उनको Invite कर सकते हो। तो मान लीजिए अगर आपके fb friends 1000 तो उनमें से 100 लोग तो कम से कम आपके पेज को लाइक तो कर सकते है। और साथ ही आप अपने दोस्तो को अलग से बोलकर भी बता सकते हो अपने पेज के बारे में। तो यह सुरूवात में अपने पेज को grow करने का सबसे अच्छा तरीका होता है।
रोजाना पोस्ट डाले
दोस्तो अगर पेज को जल्दी से ग्रो करना है तो उसके लिए रोजाना पोस्ट डालना बहुत जरूरी होता है। कई लोग अपना फेसबुक का पेज तो बना लेते है लेकिन वो सबसे बढ़ी यही गलती करते है की वो अपने पेज पर रोजाना पोस्ट नही डालते है बस महीने में थोड़े बहुत ही पोस्ट शेयर करते है, और ये सोचते रहते है की उनका पेज कब Grow करेगा। तो अगर आपका नया पेज है तो आपको ऐसी कोई गलती नही करनी है, आपको अपने पेज पर लाइक पाने है तो उसके लिए आपको रोजाना का एक पोस्ट तो जरूर डालना होगा उसे आपके पेज को बहुत फायदा होगा और आपके सभी फॉलोअर्स को रोजाना नया पोस्ट भी मिलता रहेगा।
वेबसाइट से लाइक पाए
यह भी एक बहुत ही अच्छा तरीका होता है अपने पेज को ग्रो करने का। अगर आपका कोई खदुका ब्लॉग है या फिर कोई आपकी वेबसाइट है तो आप उसके जरिए अपने पेज पर लाइक्स बढ़ा सकते हो आसानी से। अगर आपके वेबसाइट पर अच्छी मात्र में ट्रैफिक आ रहा है तो आप अपने वेबसाइट पर अपने फेसबुक पेज का बॉक्स लगा सकते हो। इसे लगाने से जितने भी आपकी साइट पर विजीटर्स आते है वो सब आपके पेज को लाइक कर सकते है।
Photo को ज्यादा पोस्ट करे
आपको तो ये बात पता ही है की लोग फोटो को देखना ज्यादा पसंद करते है और जो लिखा हुआ है होता है उसको पढ़ना कम पसंद करते है। तो अगर आप अपने पेज को ज्यादा से ज्यादा फॉलोअर्स चाहते हो तो आपको अपने पेज में फोटो को ज्यादा पोस्ट करना है और आप वीडियो भी पोस्ट कर सकते हो। पर आपको अच्छी अच्छी फोटो और वीडियो को डालना है जो की लोगो को पसंद आ जाए और इस बात का ध्यान रखना है की आपकी सभी फोट आपकी खुद की होनी चाहिए यानी की कही से कॉपी नहीं होनी चाइए। फेसबुक पेज पर ज्यादा से ज्यादा फोटो को पोस्ट करने का ये फायदा होगा की लोग आपकी पोस्ट को शेयर कर सकते है अगर आपकी पोस्ट बहुत अच्छी होगी तो। फिर अगर लोग शेयर करेंगे तो लाइक्स तो मिलेंगे ही पेज पर।
Social Media पर शेयर करे
दोस्तो आप अपने पेज को ग्रो करने के लिए कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म का सहारा भी ले सकते हो। ऐसा तो है नही की आप सिर्फ फेसबुक ही चलाते होंगे आप इंस्टाग्राम और ट्विटर का भी इस्तेमाल करते होंगे। तो अगर आपको पेज पर लाइक्स बढ़ाने है तो आपको अपने पेज को Instagram व Twitter जैसे पॉपुलर Platform पर भी शेयर करना होगा। आप अपने पेज के पोस्ट को सभी Social Media Platform पर शेयर कर सकते हो। अगर आपके इंस्टाग्राम और ट्विटर पर अच्छे खासे Audience है तो आपके पेज पर ज्यादा से ज्यादा लाइक्स मिल पाएंगे।
फालतू की Post न डाले
दोस्तो पोस्ट बहुत ही ज्यादा मैटर करता है पेज को ग्रो करने के लिए। अगर आप अच्छे अच्छे पोस्ट डालेंगे तभी लोगो को आपका पेज पसंद आयेगा वरना आपका पेज आगे ग्रो नही करेगा। तो आपको इस बात का खास ध्यान रखना है की आपको फालतू की कोई भी पोस्ट नही डालनी है अपने पेज पर। आपको सिर्फ Quality पोस्ट डालनी है अपने पेज पर जो की लोगो को अच्छी लगे और उनके लिए उपयोगी हो।अगर आप एक दम attractive पोस्ट डालेंगे तो उसे लोग ज्यादा से ज्यादा शेयर करेंगे और उसे आपके पेज को फायदा होगा।
दूसरे के पेज पर कमेंट करे
दोस्तो ये भी तरीका बहुत अच्छा है पेज पर लाइक बढ़ाने का। आपको बस क्या करना होगा दूसरे के पेज पर जाकर उनके पोस्ट पर कमेंट करना है इससे उस पोस्ट के लोग आपके कॉमेंट के जरिए आपके पेज पर आ सकते है और आपके पेज को लाइक भी कर सकते है। लेकिन ध्यान रहे की आपको अपने फेसबुक आईडी से नही बल्कि अपने पेज से अच्छे कमेंट करने है। इस तरीके से इतने लाइक्स तो नही मिलते है लेकिन इसे थोड़े बहुत मदद मिल जाती है।
Youtube Channel पर शेयर करे
दोस्तो यूट्यूब एक बहुत ही ज्यादा पॉपुलर वीडियो शेयरिंग प्लेटफार्म है। आप यूट्यूब का इस्तेमाल करके भी अपने पेज पर लाइक बढ़ा सकते है। अगर आपका कोई चैनल है यूट्यूब पर और उस चैनल पर आपके साथ बहुत सारे लोग जुड़े हुए है तो आप अपने वीडियो में अपने फेसबुक पेज के बारे में जानकारी शेयर कर सकते हो। इससे आपके चैनल का ट्रैफिक आपके पेज पर आ सकता है और इस प्रकार आपके पेज पर ज्यादा से ज्यादा लाइक्स भी मिल सकते है। और अगर आपका चैनल नहीं भी है तो आप सोशल मीडिया का सहारा ले सकते हो अपने पेज को grow करने के लिए।
यह भी पढ़े -
निष्कर्ष - आपने इस आर्टिकल के माध्यम से ये जाना की Facebook Page Par Like Kaise Badhaye जाते है। मैने आपको उन सभी बढ़िया तरीको के बारे में बताया है उपर अगर आपका पेज ग्रो नही कर रहा है तो आप जरूर से उपर बताए गए तरीको को फॉलो करे।
में आशा करता हु की आपको बताए गए हमारे ये तरीके अच्छे लगे होंगे अगर आपके मन में इस पोस्ट से रिलेटेड कोई भी सवाल है तो आप कमेंट कर के बता सकते है। और जरूर से इस पोस्ट को अपने दोस्तो के साथ शेयर करे।
Tags:
Social Media
