Hey Guys, अगर आप इंस्टाग्राम चलाते रहते है और आप अपने इंस्टाग्राम पर ब्लू टिक चाहते है तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए बहुत फायदे मंद होने वाला है क्योंकि इस आर्टिकल में मैं आपको यही बताने जा रहा हु की Instagram Account Verify Kaise Kare ताकि आपका अकाउंट भी Official अकाउंट की तरह बन जाए।
दोस्तो आज के समय में इंस्टाग्राम बहुत ही ज्यादा फेमस सोशल प्लेटफार्म हो गया है और सभी लोग इस ऐप का इस्तेमाल कर रहे है यह ऐप लोगो के बीच बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय सोशल प्लेटफार्म बन चुका है।
Instagram Account Verify Kaise Kare| इंस्टाग्राम अकाउंट वेरिफाई कैसे करे ?
दोस्तो इंस्टाग्राम का इस्तेमाल सभी लोग कर रहे है जैसे की सेलिब्रिटीज, एक्टर, क्रिकेटर और और अगर आप रोजाना इंस्टाग्राम को चलाते रहते हो तो आपने ये तो देखा होगा की सभी फेमस लोग जैसे की विराट कोहली, सलमान खान इनके अकाउंट के आगे ब्लू टिक रहता है तो ऐसे में आपका भी मन करता होगा की आपके अकाउंट पर भी ब्लू टिक लग जाए। तो जितने भी पॉपुलर लोग होते है उनके इंस्टाग्राम अकाउंट के आगे अपने आप ही Verify Badge लगा दिया जाता है। पहले के समय में जो ब्लू टिक है वो सिर्फ पॉपुलर लोगो के लिए ही उपलब्ध था लेकिन ये फीचर अब सभी लोगो के लिए हो गया है। अब हर कोई इंसान अपने अकाउंट को वेरिफाई करा सकता है। इंस्टाग्राम ने ये फीचर सभी लोगो के लिए इस लिए कर दिया ताकि सभी लोगो का अकाउंट Secure रह सके। तो आप भी फ्री में इस फीचर का फायदा उठा सकते हो और अपने अकाउंट को वीआईपी बना सकते हो।
तो अगर आप ये सोच रहे है की क्या इंस्टाग्राम खुद ही लोगो के अकाउंट को वेरिफाई करता है क्या, तो में आपको बता दू की ऐसा नहीं होता है अपने अकाउंट को वेरिफाई करने के लिए आपको खुद request करना होता है इंस्टागार्म की टीम से।
तो इंस्टाग्राम ने सभी लोगो को अपने अकाउंट को वेरिफाई करने के लिए एक ऑप्शन दे रखा है इंस्टाग्राम में ही उस ऑप्शन में जाकर आपको एक फॉर्म को भरना पड़ता है और उसमे आपको अपना नाम और अपना कोई भी एक आईडी प्रूफ जैसे की आधार कार्ड और लाइसेंस को डालकर Submit करना होता है इंस्टाग्राम को, और फिर इंस्टाग्राम की टीम उस डॉक्यूमेंट को चेक करती है की सभी जानकारी जो डाली है क्या वो सही है और अगर सभी Criteria पूरी होती है तो कुछ दिनों बाद इंस्टाग्राम की तरफ से Mail आ जाता है की आपका अकाउंट को वेरिफाई कर दिया है और फिर अकाउंट पर ब्लू टिक भी लग जाता है।
Instagram Account Verify Kaise Kare Step By Step Guide
तो चलिए जानते है इंस्टाग्राम अकाउंट वेरिफाई करने के लिए इंस्टाग्राम पर फॉर्म को कैसे भरते है और कैसे सबमिट करते है। तो में आपको इसके बारे में Step By Step बता रहा हु आपको उन Steps को फॉलो करना है।
सबसे पहले आपको अपने इंस्टाग्राम के ऐप को ओपन करना है और फिर अपने आईडी से Login करना है।
आईडी खुल जाने के बाद आपको अपने Profile Icon पर Click करना है और फिर आपको सबसे उपर राइट साइड में आपको Menu के Icon पर क्लिक करना है।
फिर आपको Setting में जाना है और फिर आपको Account पर Click करना है। और फिर आपको थोड़ा सा Scroll Down करना है और फिर आपको वहा पर Request Vertification का Option मिलता है उस पर आपको Click करना है। आप नीचे फोटो में देख सकते है -
फिर Instagram Verification को Apply करने के लिए एक फॉर्म खुल जायेगा आप नीचे फोटो में देख सकते हो।
फिर सबसे पहले आपको Full Name में अपना Real नाम डालना है और फिर Document Type में आपको अपना ID प्रूफ डालना है। इसमें आपको कई Option मिलते है तो आपके पास जो भी Document है जैसे की आधार कार्ड या License या और कोई भी आपको उसको Select करना है और फिर Choose File में जाकर Add करना है।
ये सब डालने में बाद आपको थोड़ा स्क्रॉल डाउन करना है और Step 2 में आपको अपने अकाउंट की Category को सिलेक्ट करना है और फिर आपके लिए और सभी चीज Optional है आप चाहो तो उनको भी डाल सकते हो वरना रहने दो।
ये सब करने के बाद आपको Submit के button पर क्लिक कर देना है।
और फिर आपके सभी Document Files इंस्टाग्राम की टीम के पास चले जायेंगे और फिर वो आपके फाइल्स को check करेंगे और अगर आपकी सभी जानकारी सही होती है तो फिर कुछ दिन लगेगे इसके बाद आपको इंस्टाग्राम की तरफ से Message आ जायेगा की आपका अकाउंट वेरिफाई कर दिया गया है और फिर आपके अकाउंट के आगे ब्लू टिक भी दिखने लग जायेगा।
Note: इंस्टाग्राम अकाउंट को वेरिफाई करने के लिए अप्लाई करने से पहले आप अपने अकाउंट को अच्छे से अपडेट करले यानी की आपके अकाउंट में आपका नाम, बायो आदि सब कुछ अच्छे से Add कर लेना है और अगर आपकी कोई वेबसाइट भी है तो उसका लिंक भी अपने अकाउंट में डाल देना। इसके बाद ही आप Verification के लिए अप्लाई करना।
यह भी पढ़िए -
Conclusion- आज आपने इस आर्टिकल में ये जाना Instagram Account Verify Kaise Kare और Instagram Par Blue Tick Kaise Lagaye के बारे में। में आशा करता हु की आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा होगा तो आप इस प्रकार अपने अकाउंट को वेरिफाई करा सकते हो। लेकिन इसमें आप तभी अप्लाई करे जब आपने अकाउंट पर अच्छे खासे फॉलोअर्स हो जाए। इसे आपके चांसेज बढ़ जाते है ब्लू टिक पाने के। इसमें अप्लाई करने से जरूरी नहीं है की सभी के अकाउंट वेरिफाई हो कुछ के हो जाते है और कुछ के नही भी हो पाते है। तो में यही कहूंगा की आप अपने आईडी को पहले अच्छे से अपडेट करले और grow करले फिर ही आप इसमें अप्लाई करे।




