Mobile Se Blog Kaise Banaye | Phone Or Mobile Se Blogging Kaise Kare

वैसे तो ब्लॉगिंग लैपटॉप या कंप्यूटर पर की जाती अच्छे से लेकिन अगर आपके पास कंप्यूटर नही है तो आपको फिकर करने की कोई जरूरत नही है आप लोग अपने फोन से ब्लॉग बना सकते हो और ब्लॉगिंग भी कर सकते हो। 

अगर आप जानना चाहते हो की Mobile Se Blog Kaise Banaye और फिर Mobile Se Blogging Kaise Kare तो फिर आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ना में आपको इसमें ये सब जानकारी बताने वाला हु Step By Step से।

दोस्तो कई सारे लोग ऐसे है जो की सिर्फ अपने Smartphone के जरिए ही ब्लॉग बना कर काम करके अच्छे पैसे कमा रहे है तो आप भी अपने फोन से सब कुछ काम कर सकते है। 

तो जिस तरीके से लोग अपने कंप्यूटर पर ब्लॉगिंग करते है आप उस तरीके से अपने फोन के जरिए भी कर सकते है लेकिन कंप्यूटर पर Screen काफी बड़ी होती है और उस पर Typing भी अच्छे से हो पाती पर फोन में Screen बहुत छोटी होती है और Typing करने में भी थोड़ा समस्या आती है। पर ऐसा नही है की आप फोन पर ब्लॉगिंग नही कर सकते है। आपको जो फीचर Pc में मिलते है वैसा फोन में तो नही मिल पाते है। लेकिन अगर आपको ब्लॉगिंग करना है और आपको अच्छा लगता है तो आप इसे अपने फोन पर कर सकते है। 

अगर आपके पास सिर्फ एक Smartphone है और उसके साथ आपके पास इंटरनेट है तो आप कही पर भी अपने फोन से ब्लॉगिंग कर सकते है और ब्लॉगिंग करने के अलग अलग तरीके है फोन से जो में आपको बताने वाला हु। तो चलिए बिना समय अब बर्बाद करे आगे बढ़ते है और जानते है। 

Phone Or Mobile Se Blog Kaise Banaye 

दोस्तो आप ब्लॉग को Pc से भी बना सकते हो और एक मोबाइल से भी बना सकते हो तो अगर आपके पास कोई कंप्यूटर नही है या फिर खराब हो रखा है तो भी आप अपने फोन के जरिए ब्लॉग बनाया जा सकता है। और मोबाइल से ब्लॉग बनाना एक दम आसान काम है इसमें आपको बस एक या दो मिनट का ही समय लगता है।

तो चलिए में आपको Mobile Se Free Blog Kaise Banaye के लिए Step By Step बताता हु। 

Mobile से ब्लॉग बनाने के लिए सबसे पहले आपको अपने फोन में Google Chrome को Install करना है वैसे तो आप कोई भी ब्राउजर के जरिए ब्लॉग बना सकते हो फिर भी में आपको यही suggest करुगा की आप इस ब्राउजर का ही इस्तेमाल करो। 

तो गूगल क्रोम को install करने के बाद आपको इसे open करना है और फिर Google पर search करना है blogger.com फिर आपको इस साइट पर चले जाना है। 

इस साइट पर जाने पर आपको नीचे photo में दिख रहा है इस तरह show होगा आप Create Your Blog का ऑप्शन देख सकते हो तो उस पर click करना है। फिर आपसे जीमेल आईडी को डालना होगा तो आपको जिस भी अकाउंट से ब्लॉग बनाना है आपको उस अकाउंट का Email और Password लिख कर Sign In करना है। 

Mobile se blog kaise banaye


जब आपकी आईडी Sign In होजाएगी तो फिर उसके बाद आपको अपने ब्लॉग बनाने के लिए Title लिखना होगा आप नीचे इमेज में देख सकते हो । जब आप अपने ब्लॉग का Title डाल दोगे तो उसके बाद आपको Next पर Click करना है। 


Mobile se blog kaise banaye


फिर उसको बाद आपसे अपने Blog का Address पूछेगा तो इसमें आपको अपने ब्लॉग का जो नाम है उसको लिखना है और अगर आपका नाम का address पहले से ही किसी ने लिया हुआ है तो आप कोई दूसरा नाम डाल सकते हो थोड़ा बहुत change करके। फिर आपको अगर वो address अगर किसी ने नहीं लिया हुआ तो नीचे लिखा आ जायेगा "This Blog Address Is Available" जैसे की आप नीचे Photo में देख सकते हो और फिर आपको Next बटन पर Click करना है। 


Mobile se blog kaise banaye



अब आपको Display Name में आपको अपना नाम लिखना है तो इसमें आपका जो भी नाम है उसे लिखना है और फिर Finish Button पर Click करना है। जो नाम आप इसमें डालोगे वो आपके Visitors को Show करेगा।


Mobile se blog kaise banaye


तो दोस्तो बस इतना ही काम करना था आपको आपका ब्लॉग अब बनकर एक दम तैयार हो गया है आप नीचे फोटो में देख सकते हो। 


Mobile se blog kaise banaye


ब्लॉग बन जाने के बाद आपको कुछ सेटिंग करनी है और जरूरी Page बनाने है जैसे की About Us, Contact Us और Privacy Policy का पेज। और फिर आप अपने ब्लॉग के लिए पोस्ट लिखना सुरु कर सकते हो। आप उपर Image में देख सकते हो आपको New Post का Button मिलता है उस पर Click करके आप पोस्ट लिख सकते हो फिर।




Phone Or Mobile Se Blogging Kaise Kare | मोबाइल से ब्लॉगिंग करने का तरीका

Phone se blogging kaise kare

दोस्तो आपने यह तो जान लिया की Mobile Se Blog Kaise Banaye जाता है अब सवाल आता है की क्या मोबाइल से ब्लॉगिंग करी जा सकती है तो इसका जवाब यह है की आप मोबाइल से बिना कोई दिक्कत के ब्लॉगिंग कर सकते हो वो भी दो तरीको से तो चलिए जान लेते है उन दोनो तरीको के बारे में। 

आप Google Chrome के जरिए ब्लॉगिंग कर सकते हो और आप Android ऐप के जरिए भी फोन से ब्लॉगिंग कर सकते हो। तो चलिए इन दोनो तरीको के बारे में अच्छे से जानते है। 

Google Chrome 

तो दोस्तो अगर आपको मोबाइल से ब्लॉगिंग करनी है वो भी एक दम कंप्यूटर के जैसे तो आप अपने फोन में गूगल क्रोम के जरिए कर सकते हो। आपको बस पहले इस ऐप को इंस्टॉल करना है और फिर आपको गूगल क्रोम पर top के right side में आपको तीन डॉट मिलेंगे आपको उस कर क्लिक करना है और फिर आपको वहा पर Desktop Site का option मिलता है उस पर tick कर देना है तो फिर आपका गूगल क्रोम भी लैपटॉप और कंप्यूटर में जैसे चलता है वैसे ही आपके फोन में क्रोम भी चलेगा। 

इसके बाद आप गूगल क्रोम के जरिए एक दम pc की तरह ही ब्लॉगिंग कर सकते हो। अगर आपका ब्लॉग पर वेबसाइट है तो फिर आपको Blogger.com की साइट पर जाकर कर सकते है और अगर आपकी वेबसाइट wordpress पर बनी हुई है तो फिर आप ब्राउजर पर wordpress.com लिख कर इस साइट पर जाकर ब्लॉगिंग कर सकते हो। 

Blogger App 

दोस्तो एक तो तरीका था ब्राउजर के जरिए और अब दूसरा तरीका है की आप blogger के ऐप से भी ब्लॉगिंग कर सकते हो। ब्लॉगर ने खुद का अपना एक ऐप बना रखा है तो आप उसे गूगल प्ले स्टोर पर जा कर install कर सकते हो। और ब्लॉगर का ऐप install होजने के बाद आपको इस ऐप को ओपन करना है और फिर आपको जीमेल आईडी से sign in करना है फिर आप आसानी से ब्लॉगिंग कर सकते हो। 

Mobile se blogging kaise kare


Wordpress App

दोस्तो अगर आपका ब्लॉग wordpress पर बना हुआ है या फिर आप वर्डप्रेस पर अपना ब्लॉग बनाना चाहते हो तो फिर आप अपने मोबाइल में wordpress ऐप को इंस्टॉल करके ब्लॉगिंग कर सकते हो। जिस प्रकार ब्लॉगर का ऐप है प्ले स्टोर पर वैसे ही आपको wordpress का भी ऐप मिल जाएगा प्ले स्टोर पर तो फिर आप वहा से इस ऐप को इंस्टॉल कर सकते हो और अपने जीमेल आईडी से login होकर ब्लॉगिंग कर सकते हो आसानी से। 


Mobile se blogging kaise kare



Canva App

दोस्तो मैंने आपको वो दोनो तरीके बता दिए है जिनसे आप अपने फोन से आसानी से ब्लॉगिंग कर सकते हो। दोस्तो ब्लॉग पोस्ट के लिए photo भी डालनी होती है तो उसके लिए आप canva ऐप से अपने ब्लॉग पोस्ट के लिए अच्छी अच्छी image बना सकते हो ये ऐप बहुत ही बढ़िया और पॉपुलर ऐप है इमेज editing करने के लिए आपको यह प्ले स्टोर पर मिल जायेगा आप वहा से इस ऐप को इंस्टॉल कर सकते हो। में भी जब फोन से ब्लॉगिंग करता हु तो अपने ब्लॉग पोस्ट के लिए image बनाने के लिए इसी ऐप का उपयोग करता हु। ज्यादातर मेरे ब्लॉग पोस्ट के जितने भी image है वो इसी ऐप के जरिए बनाए गए है। अगर आपको इस ऐप को इंस्टॉल नही करना है तो आल इस ऐप का उपयोग बिना Install करे भी कर सकते हो। आपको बस Search पर जाकर Canva लाइक देना है और इस साइट पर चले जाना है। 


Mobile se blogging kaise kare


तो आप अब समझ गए होगे की फोन से ब्लॉगिंग कैसे कर सकते है तो आप इनमे से कोई भी तरीको से ब्लॉगिंग कर सकते है आप क्रोम से भी कर सकते हो और ऐप से भी। 

Conclusion 

तो आज के इस आर्टिकल में आपने जाना की Mobile Se Blog Kaise Banaye और Mobile Se Blogging Kaise Kare तो में आशा करता हु की आपको हमारा ये आर्टिकल अच्छा लगा हो और आपको इसे मदद मिली होगी। तो अब आपको भी ये पता चल गया है की फोन से ब्लॉगिंग करना कितना आसान काम है। 

आप इस आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा लोगो तक share करे ताकि औरों को भी इसके बारे में जानकारी मिल सके और उनके भी doubts clear हो जाए और वो भी अपने फोन का उपयोग कर ब्लॉगिंग कर पाए। तो अगर आपको कोई भी doubt है हमारे इस आर्टिकल से रिलेटेड तो आप जरूर पूछिए। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने