Web Hosting Meaning In Hindi | Web Hosting Kaha Se Kharide [Full Information]

Web Hosting Meaning In Hindi - हमे एक वेबसाइट या ब्लॉग को बनाने के लिए दो सबसे ज्यादा चीजों की जरूरत पड़ती है एक तो है डोमेन नेम और दूसरा है वेब होस्टिंग। दोस्तो वेब होस्टिंग एक तरह की सर्विस होती है जिसके जरिए ही हम अपनी वेबसाइट को इंटरनेट पर चला पाते है इसके बिना कोई भी वेबसाइट नही चल सकती है। 

web hosting kya hai



अगर आप भी वेबसाइट बनाने के बारे में सोच रहे हो तो आपको वेब होस्टिंग खरीदनी पड़ती है तभी आप अपनी साइट को इंटरनेट पर डाल सकते हो। 

अगर आपको इसके बारे में नही पता तो आपको Web Hosting के बारे में जानकारी होनी चाइए। इस आर्टिकल में में आपको Web Hosting Kaha Se Kharide, Web Hosting Kya Hai और Web Hosting Ke Prakaar के बारे में बताऊंगा। और साथ ही इस आर्टिकल में आप ये भी जानोगे की Web Hosting Vs Domain में क्या फर्क होता है। तो चलिए अब आगे बढ़ते है इस पोस्ट में बिना समय को बर्बाद करे। 

Web Hosting Kya Hai | Web Hosting Meaning In Hindi

हमे अपनी वेबसाइट को चलाने के लिए होस्टिंग को खरीदना पड़ता है। यह एक प्रकार की ऐसी सर्विस होती है जो की हमारे वेबसाइट को इंटरनेट पर एक जगह देने का काम करती है। 

दोस्तो हमारी जो वेबसाइट है उस पर जो हम फाइल्स को डालेंगे तो उसको इंटरनेट पर store करने के लिए एक जगह की जरूरत पड़ती है ताकि फिर लोग हमारी वेबसाइट की उन फाइल्स को देख पाए तो जो space हमे चाइए होता है files को save करने के लिए तो वही जगह देने का काम हमे web hosting कराती है। दोस्तो अब आप जान गए होगे की वेब होस्टिंग क्या होती है। 

दोस्तो ऐसी कई सारे कंपनीज होती है जो की हमें hosting provide करवाती है जैसे की hostgator, bluehost, godaddy और भी कई सारी popular कंपनीज है। 

Web Hosting Ke Prakaar | वेब होस्टिंग के प्रकार 

दोस्तो आपने ये तो जान लिया web hosting meaning in hindi अब जानते है की ये कितने प्रकार के होते है। तो वैसे तो वेब होस्टिंग कई तरह की होती है पर जो सबसे मुख्य है उनके बारे में ही आपको बताने वाला हूं। 

तो ये mainly चार तरह की होती है - Shared Hosting, Dedicated Hosting, VPS Hosting और Cloud Hosting, तो चलिए इनके बारे में पूरा अच्छे से जान लेते है। 

Shared Hosting 

आपको इसका नाम पढ़ते ही समझ में आ गया होगा की इस होस्टिंग में sharing होती है। जी हां दोस्तो ये एक तरह की ऐसी होस्टिंग है जिसमे सिर्फ एक सर्वर को ही बहुत सारे Websites share करते है। इसमें सभी वेबसाइट मिलकर एक ही सर्वर पर होस्ट करती है और एक साथ ही cpu, ram और space का उपयोग करती है। 

तो में आपको इस होस्टिंग के बारे में अच्छे से समझता हू तो चलिए एक example से समझते है इसके बारे में। तो जैसे की एक ही room में बहुत सारे लोग एक साथ मिलकर किराए पर रहते है और साथ कियारा देते है उसी तरह ही यही होस्टिंग काम करती है। जिसमे हजारों साइट्स मिलकर रहती है और एक साथ होस्टिंग को share करती है और हर महीने किराया देती है कम्पनी को। 
तो दोस्तो इस होस्टिंग का यह फायदा है की ये बहुत सस्ती है तो अगर आपको कम से कम रुपए में होस्टिंग खरीदनी है तो आप shared hosting पर जा सकते हो। ये दोस्तो होस्टिंग उन लोगो के लिए अच्छी है जिनकी वेबसाइट नई है क्योंकि नई वेबसाइट पर ट्रैफिक कम होता है। Shared hosting सिर्फ कम ट्रैफिक वाली वेबसाइट को संभाल सकती है। इस होस्टिंग के नुकसान की बात करे तो अगर आपकी साइट पर ज्यादा ट्रैफिक आने लग जाता है तो वो आपकी साइट को सही से हैंडल नही कर पाती है और आपकी साइट भी धीरे हो जाती है। 

Dedicated Hosting

हमने जाना की शेयर होस्टिंग में कई सारी साइट्स एक साथ मिलकर एक सर्वर पर होस्ट होती लेकिन इसमें ऐसा नही है। इसमें सिर्फ एक सर्वर पर आप की ही वेबसाइट चलती है और उस सर्वर पर सिर्फ आपकी वेबसाइट का ही अधिकार होता है और सिर्फ आप ही उसे कंट्रोल कर सकते हो कोई और आपके सर्वर पर नहीं आ सकता है। और दोस्तो इसमें सर्वर पर ram, cpu और space सभी चीज आपकी वेबसाइट उपयोग करती है और कोई दूसरा share नही कर सकता है। तभी तो दोस्तो इस होस्टिंग का नाम dedicated रखा है। 

इस होस्टिंग का फायदा ये है की अगर आपकी साइट पर बहुत सारा ट्रैफिक आने लग जाता है तो ये होस्टिंग एक दम आसानी से उसे संभाल लेती है और आपकी वेबसाइट की loading speed पर इतना फर्क नही पड़ता है। ये होस्टिंग आपकी वेबसाइट को आराम से संभाल लेती है और इस होस्टिंग की performance भी बहुत अच्छी होती है। 

लेकिन दोस्तो ये होस्टिंग काफी ज्यादा महंगी होती है अगर आपकी साइट पर traffic ज्यादा आने लगता है तो ये आपके लिए अच्छी होस्टिंग है। तो जितनी भी बड़ी बड़ी वेबसाइट है जैसे की amazon , flipkart, snapdeal ये सभी इसी पर होस्ट रहती है। क्योंकि इनपर ट्रैफिक बहुत ज्यादा आता है और ये संभाल लेती है। 

VPS Hosting

इसको आप dedicated hosting की तरह ही समझ लो क्योंकि इसमें आपको उसी की तरह ही functions देखने को मिलते है थोड़े बहुत। Vps hosting थोड़ी महंगी होती है shared hosting के मुकाबले में क्योंकि इसमें आपको उसे ज्यादा Resource मिल पाते है। इसमें आपको वेबसाइट को अच्छा performance भी मिलता है और आपकी साइट को अच्छे से secure भी करती है। 

इस होस्टिंग को हम एक example के जरिए समझते है तो जैसे की एक बड़ी बिल्डिंग है जिसमे बहुत सारे फ्लैट्स होते है और एक फ्लैट के मालिक बस आप ही होते हो और उसके पैसे सिर्फ आप भरते हो और कोई दूसरा इंसान आपके फ्लैट को शेयर नही करता है और ना ही आपके साथ किराया भरता है बस आपका ही अधिकार होता है आपके फ्लैट में। तो इसी तरह ही ये होस्टिंग काम करती है। 

इसमें एक ही सर्वर को कई सारे टुकड़ों में कर देते है और फिर आपकी वेबसाइट के लिए एक virtual server दे देते है और उस सर्वर पर सिर्फ आपकी वेबसाइट ही होती है और कोई दूसरा आके उसमे नहीं रह सकता है और ना ही कोई और दूसरी वेबसाइट आपके सर्वर को share कर सकती है बस उस सर्व पर सिर्फ आपका ही हक रहता है। 

अगर आपकी वेबसाइट पर ट्रैफिक आता है और शेयर होस्टिंग आपकी साइट के ट्रैफिक को संभाल नहीं पाती है और साइट की स्पीड भी down हो जाती है तो तब vps hosting सही रहता है। 

Cloud Hosting

यह एक ऐसी होस्टिंग है जो की नई आई है मार्केट में और इसकी popularity समय समय में बढ़ती ही चली जा रही है। इस होस्टिंग में कई सारे servers होते है cloud की तरह और वो सब एक साथ मिलके काम करते है हमारी वेबसाइट को होस्ट करने के लिए। तभी दोस्तो इस होस्टिंग में हमें हमारी वेबसाइट को अच्छी performance मिल पाती है। 

दोस्तो अगर कोई वेबसाइट है जिसका ट्रैफिक बहुत ज्यादा आता है तो उस वेबसाइट को यह होस्टिंग एक दम आराम से संभाल सकती है इस होस्टिंग का यही फायदा है की कितना भी बड़ा ट्रैफिक वाला वेबसाइट हो उसे ये बिना कोई दिक्कत के handle कर लेती है और वेबसाइट की स्पीड पर फर्क भी कोई फर्क नहीं पड़ता है। 

लेकिन दोस्तो ये shared, vps, और dedicated होस्टिंग के मुकाबले में काफी अधिक महंगी होस्टिंग है। 

दोस्तो जो ये vps ओर dedictaed hosting है इन पर resource की एक लिमिट होती है तो अगर ऐसे में आपकी साइट पर अधिक ट्रैफिक आ जाता है और होस्टिंग की लिमिट को पार कर देता है तो फिर आपकी वेबसाइट डाउन हो जाती है तो तब cloud hosting उस वेबसाइट के traffic को संभालने का काम करती है। 

Domain Name Vs Web Hosting In Hindi 

दोस्तो कई सारे लोगो को domain name और web hosting के बारे में पता नही होता है तो उसी के बारे में आपको बताने वाला हु। इन दोनो का मतलब अलग अलग होता है और ये दोनो हमारी वेबसाइट को चलाने के लिए काम में आते है। तो चलिए इनके बारे जानते है की इनमे क्या फर्क होता है। 

दोस्तो डोमेन नेम तो हमारी वेबसाइट का नाम होता है जिसके जरिए लोग हमारी वेबसाइट तक पहुंच पाते है। जिस तरह दुकान का नाम रखा जाता है और लोग उस दुकान तक उसके नाम से उस तक पहुंच पाते है वैसे ही हमारी वेबसाइट का domain name रखा जाता है ताकि लोग हमारी वेबसाइट तक आ पाए। जैसे की हमारी वेबसाइट है alldetailtech.com तो यह हमारी वेबसाइट का domain name है।

और वेब होस्टिंग होता है वो एक तरह का सर्विस है जो की हमको हमारी वेबसाइट को इंटरनेट पर एक जगह देने का काम करती है। तो चलिए इसको भी example से समझते है जैसे की आपको अपने समान को रखने के लिए जगह की जरूरत होती है तो आप दुकान बनाते हो या फिर किराए पर लेते हो वैसे ही वेबसाइट के फाइल्स को सेव करने के लिए जगह चाइए होती है इंटरनेट पे तो उस जगह को देने का काम web hosting करती है। 

Web Hosting Kaha Se Kharide

आप अगर अपनी साइट के लिए वेब होस्टिंग खरीदना चाहते हो तो आपको कई सारी कंपनीज मिल जाती है जो की होस्टिंग को बेचती है। आपको इंटरनेट पर ऐसी बहुत सी बढ़िया और पॉपुलर कंपनी मिल जायेगी आप कोई भी कंपनी को visit कर सकते हो और वहा से अपने लिए अपने हिसाब से कोई भी अच्छा वेब होस्टिंग प्लान खरीद सकते हो। अगर आपको नही पता की कोन कोन साइट अच्छी है जो की बढ़िया Hosting Plans प्रोवाइड करती है तो आप Godaddy, Hostinger, Bluehost, Hostgator या फिर Bigrock पर जाकर खरीद सकते हो। आप कई तरीको के जरिए hosting के लिए pay कर सकते हो आप debit या credit card के जरिए कर सकते हो या फिर netbanking से भी कर सकते हो और भी कई method से payment कर सकते हो। 

यह भी पढ़िए -





Conclusion

तो दोस्तो आज के इस आर्टिकल में हमने आपको बताया Web Hosting Meaning In Hindi और वेब होस्टिंग के प्रकार के बारे में बताया है और साथ में हमने इसे संबंधित भी जानकारी देने की कोशिश करी है। तो दोस्तो में उम्मीद करता हु की आपको हमारा ये आर्टिकल अच्छा लगा होगा और आप अब अच्छे से समझ गए होगे वेब होस्टिंग के बारे में। 




एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने