Hi Guys, आप सभी का हमारे इस वेबसाइट पर फिर से स्वागत है। इस आर्टिकल में हम एक बहुत ही Useful Tool के बारे में बात करने वाले है और उस Tool का नाम Google Question Hub है। में आपको ये बात दू की आप एक ब्लॉगर है या फिर आप आगे जाके Blogging करने वाले है तो आपको Question Hub Tool के बारे में पता होना चाइए। यह टूल गूगल का खुद का बनाया गया product है जो की Bloggers है उनके लिए काफी Useful होता है।
![]() |
| Google Question hub kya hai |
अगर आपको Google Question Hub के बारे में कुछ नही मालूम तो आप इस पोस्ट को पूरा पढ़ना, इस पोस्ट में आपको सारी जानकारी मिलने वाली है। इस पोस्ट में आप जानेंगे की Google Question Hub Kya Hai, Google Question Hub का उपयोग कैसे करे, Google Question Hub पर अकाउंट कैसे बनाएं और साथ ही इस पोस्ट में आप ये भी जानेंगे की इसके क्या क्या फायदे होते है।
तो चलिए अब पोस्ट में आगे बढ़ते है और इस टूल के बारे में जानते है तो सबसे पहले इस टूल के बारे में जान लेते है अच्छे से।
इनको भी पढ़िए -
Google Question Hub Kya Hai
Google Question Hub एक ऐसा टूल है जिस पर आपको वो सभी Questions देखने को मिल जाते है जो की लोग गूगल पर सर्च करते है लेकिन उनको उन सवाल का गूगल पर कोई जवाब नही मिलता है।
यह टूल गूगल का खुद का ही प्रोडक्ट है जो की 2019 में बना था। गूगल क्या करता है की जो जितने भी लोगो के द्वारा गूगल पर सर्च करे गए सवाल होते है जिनका कोई जवाब नही मिलता है गूगल पर लोगो को उन सभी सवालों को गूगल अपने इस टूल पर डाल के रख देता है।
जितने भी Blogger है उनके लिए ये टूल बहुत ही फायदेमंद है इस टूल की सहायता से आप ये जान सकते हो आसानी से की लोग गूगल पर ज्यादा से ज्यादा क्या सर्च कर रहे है।
अगर आपको New टॉपिक लिखने में दिक्कत आती है तो फिर आप इस टूल की मदद से ये जान सकते हो की लोग गूगल पर क्या सवाल करते है और फिर उन सवाल पर आप आसानी से एक नया आर्टिकल लिख सकते है।
इस टूल की मदद से आप अपने ब्लॉग की रैंकिंग भी बढ़ा सकते हो और आप इस टूल का सही से उपयोग करके Traffic भी पा सकते हो।
Google Question Hub का उपयोग कैसे करे | How To Use Google Question Hub
Google Question hub का इस्तेमाल आप आसानी से कर सकते है लेकिन इसका उपयोग करने के लिए आपका इस टूल पर अकाउंट होना चाइए तभी आप इसका उपयोग कर सकते है।
तो इस पर अकाउंट बनाने के लिए आपको सबसे पहले गूगल पर सर्च करना है गुगल क्वेश्चन हब और फिर जो पहले नंबर पर जो लिंक है उसको open करना है और फिर गूगल क्वेश्चन हब की साइट खुल जायेगी
फिर वह पर आपको Sign Up के बटन पर क्लिक करना है और अपना Gmail id से अकाउंट बना लेना है लेकिन आपको उसी gmail आईडी से बनाना है जो की आपके search console के साथ जुड़ी हुई है। आप आसानी से अपना अकाउंट बना सकते हो Question Hub पर। जब आपका इस पर अकाउंट बन जायेगा तो फिर आप इसके Dashboard पर चले जायेंगे।
आपकी Id इस टूल पर बन जाने के बाद आप इस टूल का आसानी से इस्तेमाल कर सकते हो। Google Question Hub का इस्तेमाल करने के लिए इसमें आपको Left Side में तीन Option मिलते है तो चलिए उनके बारे में जान लेते है अच्छे से।
My Hub - यह सबसे पहला ऑप्टिक है जिस पर click करके आप Search Bar पर अपना कोई भी Topic Search कर सकते हो और उस टॉपिक से Related सभी सवाल पता कर सकते हो जिसको लोग गूगल पर सर्च कर रहे है। और फिर आप उन सवालों के जवाब भी दे सकते हो Submit के Button पर Click करके।
Saved - इस ऑप्शन में जाकर आप अपने वो सभी सवाल को देख सकते हो जिनको आपने Save किया हुआ है पहले से। अगर आप कोई भी सवाल को अगर Save करते हो ताकि उसका जवाब बादमें दे पाए तो वो सारे सवाल आपके इसी Option में जाके Save हो जाते है जिनको आप बादमें देख सकते हो Saved पर जाकर।
Performance - आपको Question Hub में Performance का भी Option मिलता है इस पर जाकर आपके जो Submit करे हुए Article है उनकी Performance चेक कर सकते हो। इस ऑप्शन में जाकर आप ये पता कर सकते हो की कितने Impressions आए है और कितने Clicks मिले है ये देख सकते हो आप।
Profile - गूगल क्वेश्चन हब में उपर की तरफ राइट साइड में Profile का आइकन होगा जिस पे Click करके आप अपने अकाउंट की सारी "Setting" कर सकते हो, आपको Question Hub से रिलेटेड कोई भी दिक्कत आ रही है तो आप "Help"के Option पर जा सकते हो, आप अपने दोस्तो को अगर Invite करना चाहते हो तो उसके लिए आप "Invite Other" पर Click करके Invite कर सकते हो, आपको अगर अपनी क्वेश्चन हब से अकाउंट हटाना है तो आप "Sign Out" पर Click कर सकते हो।
Google Question Hub के फायदे क्या है
दोस्तो इस टूल को इस्तेमाल करने के कई फायदे होते है और जो bloggers है उनको इस टूल से काफी मदद मिलती है। तो चलिए जानते है की इस टूल को इस्तेमाल करने के क्या क्या फायदे है:-
1) टॉपिक मिल जाते है पोस्ट लिखने के लिए -
गूगल क्वेश्चन हब टूल का इस्तेमाल करने का को सबसे पहला फायदा है वो ये है की इसकी मदद से आपको पोस्ट लिखने के लिए ideas मिल जाते है आसानी से और फिर आपको कोई परेशानी भी नही होती है टॉपिक ढूंढने के लिए। इस टूल पर अकाउंट बनाने के बाद आप इसमें उन सभी सवाल को देख सकते हो जिसको लोग गूगल पर सर्च करते रहते है और फिर आप उन्हीं सवालों के उपर नए नए आर्टिकल लिख सकते हो।
2) क्वालिटी कंटेंट लिखने में मदद मिलती है -
क्वेश्चन हब एक ऐसा टूल है जिसकी सहायता से आपको एक Quality Post लिखने में मदद मिल जाती है।
3) ट्रैफिक बढ़ जाता है -
इस टूल का उपयोग करने का एक यह फायदा भी होता है की इससे आपके ब्लॉग पर अच्छा खासा ट्रैफिक भी आने लग जाता है।
4) ब्लॉग पोस्ट की रैंक बढ़ती है -
गूगल क्वेश्चन हब के टूल हमारे ब्लॉग की रैंकिंग को बढ़ाने में भी मदद करता है।
5) लोगो की मदद हो जाती है-
गूगल क्वेश्चन हब टूल में लोगो के द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब देने पर लोगो को मदद मिल जाती है।
इनको भी पढ़िए -
निष्कर्ष - दोस्तो इस आर्टिकल में हमने आपको Google Question Hub के टूल के बारे में जानकारी दी। इस आर्टिकल में आपने जाना की Google Question Hub Kya Hai, इस पर अकाउंट कैसे बनता है, इसे कैसे चलते है और साथ ही आपने इस पोस्ट के जरिए ये भी जाना की इसके क्या क्या फायदे होते है।
तो अगर आपको इस पोस्ट में बताई की जानकारी अगर अच्छी लगी है तो इस पोस्ट को अपने दोस्तो को भी शेयर करे। तो दोस्तो अब आपको क्वेश्चन हब के बारे में अच्छे से समझ में आ गया होगा तो अब आप भी इस टूल का इस्तेमाल करके फायदा उठा सकते है।
अगर आपको इस टूल को इस्तेमाल करने में कोई भी समस्या आ रही है या फिर आपको इसे रिलेटेड कुछ भी पूछना है तो आप हमको जरूर बताएं।
धन्यवाद दोस्तो !
Tags:
Blogging





